Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलग-अलग दलों के कई नेता भाजपा में शामिल

अलग-अलग दलों के कई नेता भाजपा में शामिल

– प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ (हि.स.)। विभिन्न दलों के नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर इन नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराई।

इनमें कन्नौज से पूर्व विधायक इंद्रेश सिंह, पूर्व कांग्रेस नेता शशिलता चौहान, अंकुर राज तिवारी, पूर्व विधायक नगीना उमेंद्र कुमार वर्मा, सतीश कुमार, बसपा से छोटे सिंह चौहान, बसपा से रंजन कुमार चौधरी, हरदोई से बसपा की प्रत्याशी रहीं मीना कुमारी, बसपा से ही नीरज कुमार, सहारनपुर कांग्रेस से सुशील चौधरी, मेरठ बसपा से कुलदीप भाटी, जालौन के ब्राह्मण नेता महेश तिवारी, आम आदमी पार्टी से रोहित सक्सेना, जालौन बसपा से गिरीश अवस्थी, बिजनौर कांग्रेस रोहित रवि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष संयुक्ता चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

अलग-अलग दलों के कई नेता भाजपा में शामिल

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हम शासन प्रशासन के हिसाब से चलते हैं। लोगों ने सपा, बसपा और कांग्रेस का शासन देखा है। इनके शासन में दिन में कोई बच्ची स्कूटी से नहीं निकल सकती थी, क्योंकि सपा और बसपा के अराजक तत्व स्कूटी छीन लिया करते थे। प्रदेश में जबसे भाजपा की सत्ता आई तबसे यह सब होना बंद हो गया। योगी सरकार में लोगों को विश्वास है। कानून व्यवस्था पर भरोसा है। आज यहां पर लोग भाजपा इसलिए ज्वाइन कर रहे हैं ताकि ऐसे ही प्रदेश और देश में खुशहाली रहे। राष्ट्र की मजबूती और खुशहाली के लिए आज लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह भाजपा है। यहां का कार्यकर्ता कल का अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, नेता और मंत्री हो सकता है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलती है। यहां परिवारवाद नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular