कानपुर (हि.स.)। बेकनगंज थाना पुलिस ने एक वारंटी को दबोचा है। गिरफ्तार अभियुक्त फरार चल रहा था। इसी तरह ग्वालटोली पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त को पकड़ते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है।
बेकनगंज थाना पुलिस ने मुकदमा नं0 154/14 अपराध सं0 29/11 धारा 135 ईसी एक्ट थाना बेकनगंज से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान चांद उर्फ आसिफ निवासी गोरा कब्रिस्तान थाना बेकनंगज के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद, उपनिरीक्षक आरिफ रजा, कांस्टेबल सलमान खां शामिल रहें।
ग्वालटोली वांछित को दबोचा
ग्वालटोली थाना पुलिस ने धारा 323/504/506 भा0द0वि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त को गुरूवार को दबोच लिया। अभियुक्त की पहचान ननका पुत्र भुल्लन निवासी अस्पताल घाट थाना ग्वालटोली के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, आरक्षी जनार्दन सिंह शामिल रहें।
महमूद
