दिल्ली से लेकर गुजरात तक दी आत्मघाती हमलों की धमकी
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (।फप्ै) ने दिल्ली सहित भारत के कई राज्यों पर हमले की धमकी दी है। न्यूज चैनल पर बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी पर उठे विवाद के बीच आतंकी संगठन ने हमले की धमकी देते हुए एक विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है, हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं और हम अपने शरीर और अपने बच्चों के शरीर के साथ विस्फोटक बांधेंगे ताकि उन लोगों को उड़ा सकें जो हमारे पैगंबर का अपमान करने की हिम्मत करते हैं। उन्हें कोई माफी या क्षमादान नहीं मिलेगा, कोई शांति और सुरक्षा उन्हें नहीं बचाएगी। अलकायदा ने कहा, भगवा आतंकवादियों को अब दिल्ली, बॉम्बे, यूपी और गुजरात में अपने अंत का इंतजार करना चाहिए। उन्हें न तो अपने घरों में और न ही अपनी गढ़वाली सेना की छावनियों में शरण मिलेगी। अगर हम अपने प्रिय पैगंबर का बदला नहीं लेते हैं तो हमारी माताएं हमें शोक से दूर करें।
दरअसल, अलकायदा के सहायक और अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी गिरोह एक्यूआईएस की नजरें भारत पर हैं। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेताते हुए बताया था एक्यूआईएस ने मार्च 2020 में अपनी पत्रिका का नाम ‘नवा-ए-अफगान जिहाद’ से ‘नवा-ए-गजवा-ए-हिंद’ कर दिया था। इससे आतंकी गुट के भारत में गतिविधियां बढ़ाने का संकेत मिलता है। यूएन की प्रतिबंध निगरानी व विश्लेषण टीम की 13वीं रिपोर्ट के अनुसार, एक्यूआईएस अफगानिस्तान में बिना शोर-शराबे आतंकी गतिविधियों में जुटा है। इसके पास 180 से 400 आतंकी हैं। इनमें भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान के नागरिक भी हैं। यह आतंकी गुट गजनी, हेलमंद, कंधार, निमरुज, पकतिका, जबुल राज्यों में हैं। अक्तूबर 2015 में अमेरिका व अफगानिस्तान के कंधार में संयुक्त ऑपरेशन के बाद वे कमजोर तो हुए, लेकिन खत्म नहीं। अब वित्तीय मदद ने मिलने से भी उनकी मुश्किलें बढ़ी हैं। इसलिए वह आक्रामक रुख नहीं दिखा पा रहे। पत्रिका के नाम में जोड़ा गया गजवा-ए-हिंद आतंकियों व कट्टरपंथी समूहों की भारत के प्रति आक्रामक सोच दर्शाता है। इस्लामी कट्टरपंथी समूहों की मान्यता है कि भारतीय उपमहाद्वीप में मुसलमानों और गैर-मुसलमानों के बीच एक बड़ा युद्ध होगा। इसमें मुसलमान जीतेंगे और पूरे उपमहाद्वीप पर कब्जा करेंगे। पाकिस्तान में अधिकतर आतंकी सरगना और धार्मिक नेता गजवा-ए-हिंद का हवाला देकर मुसलमानों को भारत के खिलाफ आतंकी हमलों में इस्तेमाल करने की कोशिश में लगे रहते हैं।
यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
