— पिटने वाला एमबीबीएस थर्ड इयर का है छात्र, दो गुटों में हुई थी मारपीट
कानपुर(हि.स.)। काकादेव स्थित दो छात्र गुटो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र को अर्धनग्न कर उसको जमकर पीटा गया। इसके साथ ही बोतल उसके सिर पर मार दी गई। पिटाई का किसी वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया में मामला वायरल होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और वीडियो की जांच में जुट गई। जांच में सामने आया कि वीडियो दो दिन पुराना है। यह भी पता चला कि मेडिकल कालेज के एमबीबीएस छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि एक छात्र को अर्धनग्न करके पिटाई कर दी गई। यही नहीं उसके सिर पर बोतल से भी वार किया गया और छात्र घायल हो गया। थाना प्रभारी काकादेव मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में जो छात्र पिट रहा है उसकी पहचान मेडिकल कालेज के अभिनव राय के रुप में हुई है जो एमबीबीएस थर्ड इयर का छात्र है। बताया कि वीडियो दो दिन पुराना है। जांच कराने पर मामला दो छात्र गुटों का सामने आया है। मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवकों को पकड़ने की दबिश दी जा रही है।
महमूद
