Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीय अर्जुन राम मेघवाल को किरेन रिजिजू ने दी बधाई

 अर्जुन राम मेघवाल को किरेन रिजिजू ने दी बधाई

नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार मिलने पर अबतक मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे मंत्री किरेन रिजिजू ने उनसे मिलकर बधाई दी।

इससे पहले उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री के रूप में सेवा करने का गौरव और सम्मान मिला। साथ ही उन्होंने मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और पूरे कानून अधिकारियों को नागरिकों की न्याय सेवा देने के लिए धन्यवाद दिया।

इसके साथ ही रिजिजू ने नई जिम्मेदारी के प्रति तत्परता दिखाई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में आत्मसात किए जोश और उमंग के साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के लिए काम करेंगे।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को आज कानून मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। जबकि किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनूप/ब्रजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular