Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजनअर्जुन कपूर ने बताया - कैसे की फिल्म 'द लेडी किलर' की...

अर्जुन कपूर ने बताया – कैसे की फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग

फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा भी करते रहते हैं। अभिनेता बीते दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अर्जुन कपूर ने खुद इसकी जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिये दी है। उन्होंने शूटिंग के दौरान की कुछ झलकियों का एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है और इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की।

फिल्म द लेडी किलर में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में थ्रिल के साथ-साथ रोमांस और इमोशंस का भी तड़का होगा। अर्जुन -भूमि के बीच जबरदस्त रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए हैं । भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेष आर सिंह निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अजय बहल ने किया है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular