Saturday, February 21, 2026
Homeमनोरंजनअर्जुन कपूर को आई बचपन की याद, तस्वीर शेयर कर दोस्त को...

अर्जुन कपूर को आई बचपन की याद, तस्वीर शेयर कर दोस्त को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

अपनी फिल्मों के साथ -साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर के साथ उनके कजन मोहित मारवाह, अक्षय मारवाह और सोनम कपूर भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने अपने कजन एवं दोस्त अक्षय मारवाह को जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन ने लिखा-‘जन्मदिन मुबारक हो अक्षय वक्त बीता जाता है लेकिन रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बन जाते हैं। ये भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मुझे यकीन है कि मैंने उस रस्क को उसके साथ शेयर किया था। जिसे वह देख रहा था।’

इस तस्वीर में मोहित, अर्जुन, सोनम और अक्षय चारों एक लाइन में अलग-अलग पोज के साथ खड़े हैं। इस तस्वीर में चारों क्यूट लग रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular