Sunday, March 29, 2026
Homeमनोरंजनअर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने 'छैया छैया' पर किया...

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने ‘छैया छैया’ पर किया डांस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपने करीबी दोस्तों को बुलाया था। इस दौरान अर्जुन की कथित गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी नजर आईं। इस पार्टी से मलाइका का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें मलाइका डांस करती नजर आ रही हैं।

अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने व्हाइट रंग का प्रिंटेड वन पीस पहना था। इस पर उन्होंने अपने बाल खुले छोड़ रखे थे। इस लुक में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बॉयफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए मलाइका ने पार्टी में ‘छैया-छैया’ गाने पर डांस किया। फिलहाल उनका मदमस्त होकर डांस करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर फैंस ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी है।

अर्जुन और मलाइका पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले तो उसने अपने प्यार का इज़हार करने से इनकार कर दिया। हालांकि, धीरे-धीरे उनके लगातार मिलने-जुलने और साथ घूमने-फिरने से उनके अफेयर के चर्चे रंगीन हो गए। दोनों के बीच 12 साल का अंतर है, लेकिन अब उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। कहा जा रहा है कि ये जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular