Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअरविन्द केजरीवाल के रैली से पहले संजय सिंह ने की पिछली सरकारों...

अरविन्द केजरीवाल के रैली से पहले संजय सिंह ने की पिछली सरकारों की तारीफ

लखनऊ (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल के रैली से पहले चुनाव प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में पिछली सरकारों की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोला है।

आप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में पूछे गये सवालों का एक-एक करके राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर दिया। कहा कि भाजपा सरकार ने बीते पांच वर्षों में कोई कार्य नहीं किया है। केवल पिछली सरकारों में कराये गए कार्यों के फीते ही काटे हैं। कभी मेट्रो का फीता काटा, कभी नोएडा में फीता काट आये और कभी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हो गया है उसका फीता काट दिया।

संजय सिंह ने आगे कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम भी पिछली सरकार हुआ है। केवल फीता काटा जा रहा है। लोग महंगाई से त्रस्त है। अर्थ व्यवस्था गिरी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उत्तर प्रदेश में आज जिस तरह स्कूलों में बच्चों को नमक रोटी खाने को देते हैं। ये तो जनता देख रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular