गोंडा (हि.स.) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वोटों के लुटेरे हैं। कोरोना काल में आप के कार्यकर्ताओं ने बाहरी लोगों से चालान के नाम पर पांच-पांच हजार रुपए की वसूली किया। यह बात भारतीय जनता पार्टी से कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।
उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकतंत्र में सशक्त विपक्ष की परिकल्पना की गई है। राहुल और प्रियंका बहुत कमजोर हो गए हैं। हम अयोध्या की धरती से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि कांग्रेस मजबूत हो। भारतीय जनता पार्टी के बाद देश में कांग्रेस दूसरे बड़ी पार्टी है। जिसके कार्यकर्ता पूरे देश में हैं।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा गुजरात में चुनाव हो रहा है वह दिल्ली बैठे हैं। कांग्रेस का वोट केजरीवाल लूट रहा है। दिल्ली में जो आप की सरकार बनी है। वह कांग्रेस की ही देन है। कांग्रेस का मानना था यदि केजरीवाल आगे जाएगा तो बीजेपी का सत्यानाश कर देगा। देश के अंदर जितने भी प्रमुख घटनाएं हैं। उसमें कहीं ना कहीं कांग्रेस का हाथ आता है। केजरीवाल को राजनीति में पैदा करने में कांग्रेस का हाथ रहा। जिस समय शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री थी उस समय केजरीवाल आंदोलन के नाम पर कहीं बिजली का तार तो कहीं सड़क काट रहा था। कुछ लोगों ने कहा इसमें मुकदमा लिखा जाना चाहिए तो मुख्यमंत्री ने कहा तुम लोग नहीं समझ रहे हो यह बीजेपी का वोट काट रहा है।
महेन्द्र
