Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या होकर एक अगस्त से चलेगी वाराणसी-गोंडा एक्सप्रेस

अयोध्या होकर एक अगस्त से चलेगी वाराणसी-गोंडा एक्सप्रेस

लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 14213 वाराणसी-गोंडा एक्सप्रेस का संचालन अयोध्या होते हुए 01 अगस्त से अगले आदेश तक प्रतिदिन करने जा रहा है। इससे अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने सोमवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 14213 वाराणसी-गोंडा एक्सप्रेस का संचालन अयोध्या होते हुए 01 अगस्त से अगले आदेश तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी से अपराह्न 14 बजे प्रस्थान कर बाबतपुर से 14:19 बजे, जौनपुर से 15:05 बजे, खेतासराय से 15:31 बजे, शाहगंज से 15:46 बजे, बिलवाई से 16 बजे, मालीपुर से 16:20 बजे, अकबरपुर से 16:38 बजे, गोसाईगंज से 16:59 बजे, अयोध्या से 18:15 बजे और मनकापुर से 19:30 बजे छूटकर गोंडा स्टेशन पर 20:10 बजे पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि वापसी में 14214 गोंडा-वाराणसी एक्सप्रेस 02 अगस्त से अगले आदेश तक अयोध्या होते हुए प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोंडा से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 07:45 बजे, अयोध्या से 09:10 बजे, गोसाईगंज से 09:45 बजे, अकबरपुर से 10:18 बजे, मालीपुर से 10:43 बजे, बिलवाई से 10:58 बजे, शाहगंज से 11:10 बजे, खेतासराय से 11:25 बजे, जौनपुर से 12:12 बजे तथा बाबतपुर से 13:05 बजे छूटकर वाराणसी स्टेशन पर अपराह्न 13:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ जीएसएलआर का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 और जीएसएलआरडी के 01 कोच सहित 10 बोगियां लगाई जाएंगी। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से अयोध्या आने जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

दीपक

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular