Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : हनुमान मंदिर में सो रहे युवक की गला रेत कर...

अयोध्या : हनुमान मंदिर में सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या

अयोध्या (हि.स.)। हनुमान मंदिर में सो रहे एक युवक की शनिवार की देर रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान अमेठी के रहने वाले युवक के रुप में की है।

कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी देवगांव घुड़वल के भुवापुर गांव में दिल दहला देने वाली ये घटना सामने आई है। शनिवार की रात को हनुमान मंदिर के परिसर में सो रहे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अमेठी जिले के ग्राम अंगुरी निवासी पंकज के रूप में हुई। युवक अपने मामा शिव नारायण के यह रह रहा था। हत्या किस कारण हुई है इसकी जांच की जा रही है।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular