-जगद्गुरु रामभद्राचार्य का भक्तों ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत
सुलतानपुर (हि.स.)। अयोध्या धाम से चलकर कुशभवनपुर के सीताकुण्ड धाम पहुंचे पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महराज का उनके भक्त डाॅ शैलेन्द्र त्रिपाठी ने अपने आवास पर पुष्प वर्षा कर शंख ध्वनि से स्वागत किया।
यहां पर जगद्गुरु के दर्शन करने के लिए शहर के दर्जनों भक्त पहुंचे थे। डा. शैलेन्द्र त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी राज लक्ष्मी त्रिपाठी ने जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महराज का पांव पखार कर आशीर्वाद लिया। जगद्गुरु को पाकर भक्त भाव विभोर हो गए। अपने भक्त डाॅ त्रिपाठी के आवास पर करीब आधा घण्टे जगद्गुरू ने विश्राम किया और अपने भक्तों का हालचाल जाना।इसके बाद वह अपने आश्रम चित्रकूट धाम के लिए रवाना हो गए।
दर्शन को पहुंचे दर्जनों भक्तों में विजय सिंह रघुवंशी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, अरूण दिवेदी जिला मीडिया संयोजक, सुशील उपाध्याय एड•,अजय पाण्डे, मुन्ना चौबे आदि ने जगद्गुरू का आशीर्वाद लिया। आपको बतादें जगद्गुरु रामभद्राचार्य रामानन्द सम्प्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं । वह इस पद पर 1988 से प्रतिष्ठित हैं। चित्रकूट धाम में स्थित संत तुलसीदास के नाम पर स्थापित तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वे चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और आजीवन कुलाधिपति भी हैं। यह विश्वविद्यालय विकलांग विद्यार्थियों को स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और डिग्री प्रदान करता है। वे रामचरितमानस की एक प्रामाणिक प्रति के सम्पादक हैं, जिसका प्रकाशन तुलसी पीठ द्वारा किया गया है।
दयाशंकर
