गोंडा(हि.स.)। दाह संस्कार से लौट रही सवारियों से भरी डीसीएम सड़क दुर्घटना का शिकार होकर पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बलरामपुर जनपद के मथुरा बाजार से करीब 3 दर्जन लोग डीसीएम पर सवार होकर अयोध्या दाह संस्कार करने गए थे। वापस लौटते समय बीती देर रात गोंडा जनपद के देहात कोतवाली थाना के गांव पंडरी कृपाल के पास सड़क पर घूम रहे जानवर को बचाने के चक्कर में डीसीएम पलट गई। हादसे में डीसीएम में सवार दो दर्जन लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर दौड़कर ग्रामीण पहुंचे और मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वही, आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
घायल मथुरा प्रसाद ने बताया कि हम लोग बलरामपुर जनपद कि मथुरा बाजार से अयोध्या दाह संस्कार कराने गए थे। वापस लौटते समय सड़क पर जानवर को बचाने के चक्कर में चालक ने तेज गति से ब्रेक लगाई जिससे गाड़ी पलट गई। गाड़ी में करीब 3 दर्जन लोग सवार थे। सभी लोग घायल हो गए हैं।
जिला अस्पताल घायलों की स्थिति देखने पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने शनिवार को बताया कि यह सड़क हादसा गोण्डा बलरामपुर हाइवे पर पंडरी कृपाल के पास हुआ है, जिसमें सड़क पर पशु को बचाते वक़्त यह घटना घटी है। घटना में 25 घायलों का नाम हैं जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में 9 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से एक घायल को लखनऊ ट्रामा के किए रेफर कर दिया गया है।
महेन्द्र
