अयोध्या । सरयू नदी के गुप्तार घाट पर हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। हादसे में सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जिसके बाद राहत एवं बचाव अभियान को रोक दिया गया है।
विदित हो कि बीती नौ जुलाई को हुए हादसे में गुप्तारघाट पर स्नान करते समय आगरा के एक परिवार के 15 लोग डूब गए थे। जूली नाम की महिला तेज धारा में बहने लगी। उसे बचाने की अफरा-तफरी दो मासूम समेत 12 लोग नदी की तेज धारा में समाने लगे। कम पानी में खड़े तीन सदस्यों की चीख-पुकार के बाद सेना, एनडीआरएफ के बचाव दल ने दो लोगों को जिंदा बचा लिया, जबकि छह साल की धैर्या तैरकर किनारे पहुंची। हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई है। आगरा के सिकंदरा थानाक्षेत्र के शास्त्रीपुरम निवासी अशोक (65) अपनी पत्नी राजकुमारी, पुत्र ललित (40) व पंकज (25), पुत्री जूली (29) व गौरी (28) समेत तीन बेटियों, पांच बच्चों व एक दामाद के साथ शुक्रवार सुबह अयोध्या आए थे। दर्शन-पूजन के बाद एक स्टीमर बुक करके करीब 12 किलोमीटर दूर गुप्तार घाट गए। घाट से करीब 200 मीटर दूर निर्जन इलाके में नहाने को नदी में उतरे। इसी दौरान जूली का पैर फिसला और उफनाई सरयू की तेज धारा में बहने लगी। परिवार के कुछ सदस्य गुप्तारघाट आकर मदद मांगी, तो तत्काल नाविक व गोताखोर मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गए।
अयोध्या : सरयू हादसे में मृतकों की संख्या नौ हुई, सभी शव बरामद, 12 लोग डूबे थे
RELATED ARTICLES
