अयोध्या (हि.स.)। दिगंबर अखाड़े में फोर लेन सड़क चौड़ीकरण की समस्या को लेकर व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों की बैठक हुई।
बैठक में व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने तय किया कि स्थानीय शासन अगर दुकान के पीछे जमीन है तो मकान मालिक से बात करके एग्रीमेंट करा दे। और दुकानों के पीछे कब्जा दिला दे। उसके बाद दुकानों को तोड़ा जाए। यह भी कहा कि जो लोग दुकान नहीं लेना चाहते हैं और स्वेच्छा से दुकान छोड़ना चाहते हैं। उन्हें कितना मुआवजा दिया जाएगा, किस अनुपात में दिया जाएगा। उसका क्या मानक होगा, यह भी स्पष्ट करें।
व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन ने मार्गों की चौड़ाई 13 मीटर और 24 मीटर का मानक तय किया है। उसको 13 के बजाय 10 मीटर और 24 मीटर की जगह 18 मीटर कर दे तभी बात बनेगी। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई को राम पैड़ी पर अयोध्या के समस्त व्यापारी एकत्रित होकर टेढ़ी बाजार चौराहे तक मौन यात्रा निकालेंगे।
बैठक की अध्यक्षता प्रेम सागर मिश्रा ने एवं संचालन नंद कुमार गुप्ता ने किया।
बैठक में विभिन्न बाजारों से सुशील जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, बाल कृष्ण वैश्य, सुफल चंद मौर्य, अचल गुप्ता, पंकज गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, सतीश जायसवाल, बृज किशोर गुप्ता मुन्नू लाल साहू, विपिन राय, रामचंद्र यादव, विनोद श्रीवास्तव, ध्रुव गुप्ता, विजय साहू, रमेश पटवा, मोहम्मद जावेद, राम कुमार साहनी, अजय महेश्वरी, कमलजीत सिंह, संतोष गुप्ता चेतन गुप्ता एवं सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
