Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : श्री सीताराम विवाह पर श्रीराम लला को लगा छप्पन भोग

अयोध्या : श्री सीताराम विवाह पर श्रीराम लला को लगा छप्पन भोग

अयोध्या(हि. स.)। राम नगरी में श्रीसीताराम विवाह बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि के अस्थायी मंदिर में श्रीसीताराम विवाह उत्सव पर्व पर श्रीराम लला को छप्पन भोग लगाया गया। इसके साथ ही श्री रामलला के सामने धार्मिक विवाह गीतों की प्रस्तुति हुई । इस दौरान श्रीराम भक्तों के साथ संत धर्माचार्य उपस्थित रहे।

श्री सीताराम विवाह महोत्सव राम नगरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यहां के प्रमुख मंदिरों में श्रीसीता राम विवाह की धूम मची है ।आज श्री राम विवाह के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया । शाम को श्री राम बारात निकाली गयी। दशरथ महल, कनक भवन, रंगमहल ,जानकी महल सहित कई मंदिरों में रामकथा भी चल रही है और रात्रि में राम लीला होती है।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular