Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या : विहिप की भोपाल से चली राम दर्शन यात्रा पहुंची श्रीरामनगरी

अयोध्या : विहिप की भोपाल से चली राम दर्शन यात्रा पहुंची श्रीरामनगरी

अयोध्या (हि.स.)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से चलकर विभिन्न रास्तों से होते हुए विश्व हिन्दू परिषद की ओर से विगत 3 वर्षों से आयोजित हो रही राम दर्शन यात्रा बुधवार को राम नगरी पहुंची। यहां पहुंचने पर यात्रा का विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विराजमान रामलला को ठंड से बचाने के लिए नारियल और रजाई अर्पित की गई है। 
  श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को यहां से काशी और प्रयागराज की यात्रा के लिए रवाना होगा। 3 वर्ष पूर्व विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रद्धालुओं और राम भक्तों को रामलला और प्रभु श्रीराम से जुड़े पौराणिक तथा ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ने के लिए राम दर्शन योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत ब्लॉक तहसील जिला प्रदेश स्तर पर श्रद्धालुओं का जत्था बनाकर मर्यादा श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या के साथ राम से जुड़े ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों और मथुरा, वृंदावन, काशी तथा प्रयागराज का धर्म और दर्शन पूजन कराया जाता रहा है।
  इस वर्ष भी जिले से लेकर विभिन्न जनपदों की तमाम श्रद्धालुओं का जत्था राम दर्शन योजना के तहत राम नगरी आया और दर्शन पूजन किया। इसी योजना के तहत चौथी बार 40 श्रद्धालुओं का जत्था मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रवाना हुआ था। जत्थे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं। भोपाल से चली यह राम दर्शन यात्रा बुधवार को रामनगरी पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने राम नगरी में दर्शन और पूजन किया। विराजमान रामलला को पुष्प माला, नारियल के साथ रामलला को ठंड से बचाने के लिए रजाई अर्पित की। बताया गया कि श्रद्धालुओं का जत्था कल काशी के लिए रवाना होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular