Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या विधायक ने लिया रामलीला की तैयारियों का जायजा

अयोध्या विधायक ने लिया रामलीला की तैयारियों का जायजा

मनोज तिवारी

अयोध्या। कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली अयोध्या की रामलीला के विशेष आयोजन का इस बार सभी को बेसब्री से इंतजार है। टेलीविजन पर लाइव प्रसारण होने वाले इस रामलीला की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोई कमी न होने पाए, इसीलिए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। लक्षमण घाट पर चल रहे पर्यटन विकास के कार्यों का जायजा भी नगर विधायक ने लिया। लगने वाले पत्थरों की गुणवत्ता को विधायक ने जांचा, साथ ही सम्बंधित को निर्देशित किया। अयोध्या के विकास के कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नही किया जाएगा। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, पार्षद संजय शुक्ला व लक्ष्मण किला के महंत उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular