Thursday, March 26, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : राम मंदिर निर्माण को विघ्न बाधाओं से बचाने के लिए...

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण को विघ्न बाधाओं से बचाने के लिए हो रहे अनुष्ठान

अयोध्या(हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को सभी विघ्न बाधाओं से बचाने के लिए देवोत्थानी एकादशी से गर्भ गृह से 200 मीटर दूर स्थित गणपति भवन में वेद पाठ चल रहा है । इसे प्रतिदिन विधिविधान से महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान संपन्न करा रहे हैं। यह अनुष्ठान 22 फरवरी तक चलेगा, पांच बटुकों की टोली प्रतिदिन इसे संपन्न कराती है। इसमें से दो वेदपाठी और तीन याग्निक है।

अनुष्ठान का उद्देश्य है कि मंदिर में जब तक भगवान रामलला विराजमान न हो जाएं, तब तक अनुष्ठान चलेंगा,ताकि कोई विघ्न बाधा उत्पन्न न हो। प्रत्येक पंद्रह दिन में टोली बदल जाती है।श्री सद्गुरू ग्रुप के अध्यक्ष यशवंत कुलकर्णी के निर्देशन में यह आयोजन चलाया जा रहा है ।

विद्वानों का कहना है कि सकारात्मकता का प्रसार करने और राम के समय की अयोध्या को स्थापित करने के लिए यह अनुष्ठान बहुत प्रभावी होगा। बटुक देवेंद्र परसर्निकर ने बताया कि इसमें सभी बटुक बिना दक्षिणा के सेवा भाव से आ रहे हैं। इसके अलावा ठाकुर जी को भी वेदों के मंत्र सुनाये जाते हैं।

हर शनिवार को हनुमानगढ़ी में भी अनुष्ठान किया जाता है। वेद अनुष्ठान का समय सुबह नौ से दोपहर 12 तीस बजे तक और शाम को तीन से 6:30 बजे तक का है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर कार्यवाह भैया जी जोशी, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री विनायक राव, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, शहीद कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी, नागपुर के महानगर संघचालक राजीव जी लोया आदि इसमें भाग ले चुके हैं।

पवन पाण्डेय

RELATED ARTICLES

Most Popular