– तुलसी विवाह में गाये गये मंगल गीत
कानपुर (हि.स.)। हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक अयोध्या में अब राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरु हो चुका है। ऐसे में राम भक्त मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए बराबर आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में सालासर बालाजी मंडल परिवार ने सोमवार को 1.21 लाख रुपये की धनराशि दान करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई को सौंपा।
कार्तिक पूणिमा के पावन पर्व एवं देव दीपावली के शुभ अवसर पर श्री सालासर बालाजी मंडल द्वारा सालासर मंदिर कमला टावर में तुलसी जी का विवाह एवं 151 दीप प्रज्जवलित करके देव दीपावली मनाई गयी। इस शुभ अवसर पर तुलसी जी व शालिग्राम जी के विवाह का आयोजन हुआ। तुलसी जी की श्रंगार कर सुहाग चुनरी ओढ़ा कर विधि विधान से शालिग्राम जी के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंगल गीत गाये गये। चलो सखी हम भी चलेगे तुलसा जी की आ गयी बारात….। यहां पर ढोलक बाजे नगाड़ा बाजे और बैंड बाजे भी रहे। इस शुभ अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए कमेटी द्वारा 121000 का सहयोग राशि दी गयी। राम मन्दिर ट्रस्ट के नाम से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई को सहायता राशि दी गयी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनन्द मोदी, महामंत्री मदन लाखोटिया, निरंजन चौधरी, पार्षद विकास जायसवाल, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, शिवदत्त पाडेय, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
अयोध्या राम मंदिर के लिए सालासर बालाजी मंडल ने दान किये 1.21 लाख रुपये
RELATED ARTICLES
