Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर डीजीपी मुकुल गोयल कर...

अयोध्या : राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर डीजीपी मुकुल गोयल कर रहे हैं मंथन

अयोध्या(हि. स.)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की हाई सिक्योरिटी का सोमवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल की अध्यक्षता में जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा को लेकर मंथन किया जा रहा है।

डीजीपी मुकुल गोयल ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में निरीक्षण के बाद स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में पहुंचे।बैठक मेंं डायरेक्टर आईबी, एडीजी सिक्योरिटी वीके सिंह, पीएसी सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी आईजी जोन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय बैठक में मौजूद हैं। राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर हर वर्ष डीजीपी की अध्यक्षता में बैठक किया जाता है।

डीजीपी ने मानस भवन में बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और परिसर में लगे सीसीटीवी, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम आदि को परखा। उन्होंने सुरक्षा में लगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की तकलीफ न हो ,सभी को इसका ध्यान रखना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular