Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या : राम जन्मभूमि पर मंदिर के लिए विस्तारीकरण का काम शुरू

अयोध्या : राम जन्मभूमि पर मंदिर के लिए विस्तारीकरण का काम शुरू

-निर्माण स्थल से सटे जर्जर भवन गिराए जा रहे
अयोध्या। श्रीराम राम जन्मभूमि परिसर में भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण के लिए रविवार को भूमि के विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण स्थल से सटे जर्जर मंदिरों के भवनों को हटाए जाने का कार्य के लिए भी एलएंडटी को ही जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी तेजी से काम कर रही है। जिसमें सबसे पहले राम जन्म स्थान व सीता रसोई के जर्जर हो चुके भवन को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया है।  

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अधिग्रहित परिसर में 67 एकड़ भूमि के साथ 13 अन्य मंदिरों को भी अधिकृत किया गया था। लंबे अरसे से अधिग्रहित होने के कारण सभी भवन जर्जर हालात में हैं। मंदिर निर्माण के लिए आसपास की भूमि को खाली कराए जाने की आवश्यकता थी। जिसके कारण अब जर्जर हालात के इन सभी मंदिरों को गिराए जाने की प्रक्रिया रविवार से शुरू कर दी गई है। 
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए अधिग्रहित परिसर में स्थित कई मंदिरोंं को गिरायाा जाएगा। इसके लिए पहले चरण में राम जन्म स्थान, सीता रसोई, साक्षी गोपाल और मानव भवन के भाग को गिराया जाएगा। इसके बाद अन्य मंदिरों के जर्जर भवनों को गिराए जाने के साथ ही परिसर का विस्तार होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular