Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामलला राम लला का दर्शन पूजन...

अयोध्या : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामलला राम लला का दर्शन पूजन कर आरती उतारीं

अयोध्या (हि. स.)। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीपावली पर्व पर गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंची और परिवार समेत राम लला का दर्शन पूजन कर आरती उतारीं।

इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने रामनवमी भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेद्र दास भी उपस्थित रहे। दीपोत्सव की रात में श्री राम जन्मभूमि पर 51 हजार दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव पर्व मनाया गया। राज्यपाल ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

राज्यपाल श्रीमती पटेल गुरुवार की प्रातः हेलीकॉप्टर से राम नगरी अयोध्या पहुंचीं और दर्शन पूजन कर मंदिर में आशीर्वाद लिया।

राजपाल के कार्यक्रम में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी नीतीश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular