Saturday, April 4, 2026
Homeराष्ट्रीयअयोध्या में 19 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

अयोध्या में 19 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

अयोध्या (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम के गर्भ गृह में धूमधाम से 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जुटा हुआ हैं। मध्य रात्रि में एक घंटे के लिए भगवान श्रीरामलला का पट खोला जाएगा और भगवान श्रीराम को कृष्ण का स्वरूप मान पुजारी श्रृंगार और आरती करेंगे।

राम नगरी में धूमधाम के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सभी मठ-मंदिरों में मनाया जाता हैं।भगवान श्रीराम के गर्भ गृह में धूमधाम से जन्माष्टमी मनायी जायेगी। रात 12:00 बजे घंटा और घड़ियाल की ध्वनि के साथ भगवान श्री कृष्ण अवतरित होंगे। उसके बाद 40 लीटर पंचामृत से भगवान को स्नान कराया जाएगा। भगवान को डेढ़ कुंटल पंजीरी,15 किलो पेड़ा, मौसमी फलों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कडृा इंतजाम किया गया है।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular