Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में वृहद रूप में मनाया जा रहा अपना दल का स्थापना...

अयोध्या में वृहद रूप में मनाया जा रहा अपना दल का स्थापना दिवस : अनुप्रिया पटेल

लखनऊ(हि.स.)। केंद्र सरकार में मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आज चार नवम्बर है और इसी दिन अपना दल (एस) की स्थापना हुई थी। पार्टी के कार्यकर्ता आज के दिन अयोध्या में वृहद रूप से कार्यक्रम कर स्थापना दिवस मना रहे हैं।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी पार्टी के कार्यकर्ता खड़े हैं। सामाजिक न्याय की हमारी मांगों को प्रधानमंत्री ने समय-समय पर माना है। पिछड़ा वर्ग मंत्रालय की मांग को हमारी पार्टी के कार्यकर्ता उठा रहे है, जिसे भी सड़क से संसद तक हम लेकर जाएंगे।

अपना दल की अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा का अपना दल को लेकर जो प्रेम है यह नया-नया है। एक समय अपना दल के विधायकों को तोड़ने का काम सपा ने किया था। यह वही सपा है, जिसने सोने लाल की बिटिया को अपने सिंबल पर लड़ाया। अपना दल के सिंबल पर नहीं लड़ने दिया। हम लोगों का भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन है और हमारे नेता कार्यकर्ता अपना दल के सिंबल पर चुनाव लड़ते हैं।

अपना दल की मांगों पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मेरी पार्टी ने प्रधानमंत्री से मांग की थी, जिसे पूरा कर दिया गया। पिछली सरकारों में उसे लेकर सिर्फ बात हुई, लेकिन निर्णय नहीं किया जा सका। आज उत्तर प्रदेश में अपना दल के बाद पिछड़ों और वंचित समाज के लड़ाई को लड़ने के लिए निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी एनडीए में शामिल है। आगामी लोकसभा चुनाव में पिछड़ा समाज पूरी तरह से एनडीए गठबंधन के साथ रहेगा।

शरद/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular