Monday, March 30, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडल अयोध्या में रौनाही टोल प्लाजा पर डबल डेकर बस पलटी, 15 यात्री...

 अयोध्या में रौनाही टोल प्लाजा पर डबल डेकर बस पलटी, 15 यात्री घायल

अयोध्या (हि.स.)। जिले के थाना रौनाही के टोल प्लाजा बूथ नंबर आठ पर मंगलवार सुबह एक डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 15 सवारियां घायल हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, डबल डेकर बस दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही थी। रौनाही टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही चालक ने आरटीओ को देख बस की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बेकाबू बस टोल बूथ के डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। आस-पास से ग्रामीणों की मदद से टोल कर्मियों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें तीन की हालत नाजुक है।

टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक महेश तिवारी ने बताया कि आरटीओ व सेल टैक्स विभाग के लोग रोज टोल बूथ से पहले सुबह ही आकर खड़े हो जाते है, जो नियम खिलाफ है। उन्होंने बताया कि इसी के चलते हादसा हुआ। थानाध्यक्ष रौनाही ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सभी घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular