Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में रामकथा पार्क के विस्तारीकरण को 55 लाख स्वीकृत

अयोध्या में रामकथा पार्क के विस्तारीकरण को 55 लाख स्वीकृत

लखनऊ (हि.स.)। योगी सरकार ने जनपद अयोध्या में स्थित रामकथा पार्क के विस्तारीकरण कार्य के लिए 55.00 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विशेष सचिव पर्यटन शिवपाल सिंह ने गुरुवार को बताया कि जारी की गयी धनराशि का खर्च सुसंगत प्रावधानों एवं समय-समय पर शासन द्वारा जारी शासनादेशों के अनुरूप ही सुनिश्चित किया जाएगा। स्वीकृति धनराशि जिस कार्य के लिए प्रदान की जा रही है उसका उपयोग उसी के लिए किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने पर कार्यदायी संस्था से कार्य के सम्प्रेक्षित लेखे अवश्य प्राप्त किया जाये। 
उन्होंने बताया कि प्रायोजना के निर्माण कार्य में वस्तु एवं सेवाकार की धनराशि कार्यदायी संस्था को वास्तविक भुगतान के अनुसार नियमानुसार अनुमन्य होगी तथा इस सम्बध में कार्यदायी संस्था द्वारा जीएसटी भुगतान के सम्बन्ध में प्रमाणिक प्रपत्र सक्षम स्तर से महानिदेशक पर्यटन के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराया जाए।
विशेष सचिव ने बताया कि यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा कि कार्यों की गुणवत्ता उच्चकोटि की हो तथा समय-समय पर कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षण महानिदेशक, पर्यटन द्वारा सुनिश्चित कराया जाए। 
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए जारी की जा रही धनराशि के सापेक्ष आहरण कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करायी जाएगी। कार्यदायी संस्था द्वारा प्राप्त धनराशि का 80 प्रतिशत उपयोग करने के उपरान्त अगले दो महीनों के लिए पुनः आवश्यक धनराशि कोषागार से आहरित कर दी जाएगी। इसका अनुपालन महानिदेशक, पर्यटन द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परियोजना के निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक एवं विशिष्टयों की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्वीकृत योजना के कार्यों के लिए किसी अन्य स्रोत धनराशि प्राप्त नहीं कि गयी। स्वीकृति धनराशि को बैंक खाते आदि में नहीं रखा जाएगा। 
यदि परियोजना के मानक के सम्बन्ध में कोई सूचना गलत पायी जाती है तो इसका पूर्ण उत्तदायित्व कार्यदायी संस्था एवं पर्यटन निदेशालय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों का होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular