Friday, February 13, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या में मामा-मामी और उनके तीन बच्चों की हत्या, आरोपित भांजे की...

अयोध्या में मामा-मामी और उनके तीन बच्चों की हत्या, आरोपित भांजे की तलाश

अयोध्या (हि.स.)। जनपद  में शनिवार देर रात पांच लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।  ननिहाल की सम्पति के विवाद में इस सामूहिक हत्या मामले की जांच के लिए रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसएन साबत भी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर  अपने सहयोगियों से बातचीत की। 
ज्ञातव्य है कि  जिले में थाना इनायतनगर खानपुर के बरिया निसारु गांव में राकेश और उनके बहन-बहनोई पड़ोस में ही रहते हैं। ननिहाल की जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते शनिवार की देर रात भांजे ने अपने मामा-मामी और उनके तीन बच्चों (एक बेटी और दो बेटे) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित फरार हो गया। 
पुलिस महानिरीक्षक आईजी संजीव गुप्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय ने एडीजी को बताया कि अभी तक इस घटना में मुख्य आरोपित समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार ​कर मुख्य आरोपित की तलाश में टीम को लगाया गया है। आईजी ने बताया कि पांच लोगों की हत्या में मृतक राकेश के बहनोई रामराज, बहन शेषमता, भांजे पवन और और उसकी पत्नी ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात को भांजे पवन ने अंजाम दिया है, वह अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गयी हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular