Friday, February 13, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या में बनाते थे जाली नोट, पांच जिलों में होती थी सप्लाई

अयोध्या में बनाते थे जाली नोट, पांच जिलों में होती थी सप्लाई

बाराबंकी में नोट बदलने आए चार तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता

बाराबंकी। अयोध्या में जाली नोट बनाकर बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और अयोध्या में सप्लाई की जाती थी। जाली नोट बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दो लाख 11 हजार रुपये जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पुलिस लाइन में यह जानकारी देते हुए बताया कि सतरिख पुलिस ने बीजेमऊ नहर पुलिया के पास ग्राम गोकुलपुर से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अयोध्या के पटरंगा थाना के शिवशंकर वर्मा दिवाली चौराहा पर जनसेवा केंद्र चलाता है। लैपटाप में लगे स्कैनर से असली भारतीय मुद्रा की 500 व 2000 रुपये की नोट को स्कैन कर लेते हैं।

यह भी पढें : जिपं अध्यक्ष चुनाव : 21 वर्षीय छात्रा को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

लैपटाप में अपलोड साफ्टवेयर के माध्यम से असली भारतीय मुद्रा की तरह ही नकली नोट का प्रिंट करके नकली नोटों को निकाल लेते थे। सौरभ तिवारी व रितिक 500 व 2000 रुपये के नकली नोटों को मार्केट में खपाते थे। तीस हजार नकली नोटों के बदले 10 हजार रुपये लेते थे। यह अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी, सुलतानपुर आदि जनपदों में सप्लाई करते थे। लखनऊ के आलमबाग के मकान नंबर 569च/104क/10 प्रेमनगर के बीएससी पास सौरभ तिवारी, अयोध्या के रुदौली थाना के ग्राम सूजागंज के शिवशंकर वर्मा, थाना पटरंगा के ग्राम सुलेमानपुर के मो. अलीम क्रमशः इंटर और आइटीआइ कर चुके हैं। इनके अलावा के सूजागंज के रितिक मिश्रा को भी पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह के सदस्यों के पास से दो लाख 11 हजार जाली नोट, लैपटाप, चार्जर, माऊस, की-बोर्ड, प्रिंटर स्कैनर, चार मोबाइल, सादा कागज, दो बाइक बरामद हुए।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular