Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या में बड़ा हादसा, सरयू में स्नान करते हुए 12 लोग डूबे,...

अयोध्या में बड़ा हादसा, सरयू में स्नान करते हुए 12 लोग डूबे, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

अयोध्या । भगवान राम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के 12 लोग सरयू में स्नान करते समय डूब गए। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। हादसा गुप्तार घाट पर हुआ है। हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या घूमने आया था। बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 12 लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों का दल मौके पर पहुंचा और गोताखोरों को तत्काल सरयू में उतारा गया।घाट किनारे बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं। फिलहाल बहे लोगों में से किसी के बारे में पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि परिवार के 15 लोग स्नान कर रहे थे। इसमें से तीन तैरकर बच गए हैं। बचे लोगों की हालत भी बदहवास की तरह है। फिलहाल आसपास के मल्लाहों और केवटों को लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular