Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या में पुलिस आवास के लिए स्वीकृत हुई धनराशि

अयोध्या में पुलिस आवास के लिए स्वीकृत हुई धनराशि

लखनऊ (हि.स.)। आम जनमानस के साथ राज्य के प्रत्येक पुलिसकर्मी का उनका अपना आवास हो, इसके लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को अयोध्या जिले के पुलिसकर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 1400.69 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट हुआ है। इसमें कहा गया है कि पुलिसकर्मियों की आवासीय सुविधा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या में तुलसी कन्या इंटर कॉलेज के पीछे पुलिस विभाग की भूमि में पीएसी एवं नागरिक पुलिस के 300 कर्मचारियों के लिए तीन आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 1400.69 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान की है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular