– अयोध्या दौरे पर है मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र
अयोध्या (हि.स.)। जनपद में चल रहे विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा करने के लिए बुधवार को राज्य सरकार के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र यहां पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गुप्तार घाट का निरीक्षण किया।
अधिकारियों के साथ गुप्तार घाट पहुंचे मुख्य सचिव ने वहां पर चल रहे विकास कार्यों का विधिवत निरीक्षण किया। अभी तक क्या-क्या कार्य हुए और क्या करना बाकी है, इन सबके बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नीतीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित हैं।
मुख्य सचिव भगवान राम की नगरी अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का स्थालीय निरीक्षण करने के बाद यहां के प्रशासनिक अधिकारियों के समीक्षा बैठक भी करेंगे।
पवन/दीपक/मोहित
