Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या मामले में जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

अयोध्या मामले में जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अयोध्या मामले में प्रदर्शन बंद के आह्वान पर विभिन्न जनपदों में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लखनऊ में जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
लखनऊ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया था। जिसको पूर्ण करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता टोली बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे थे। जब उन्हें लखनऊ कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों ने रोक लिया तो वे स्वास्थ्य भवन चौराहे पर धरने में बैठ गए। पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने बलपूर्वक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन स्थित मैदान भेज दिया।
लखनऊ की तरह कानपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज जैसे जनपदों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान यूपी पुलिस को कुछ जगहों पर लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular