Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : मठ मंदिरों में मनाया गया धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव

अयोध्या : मठ मंदिरों में मनाया गया धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव

– श्रीरामलला को भी लगाया गया 56 व्यंजनों का भोग

अयोध्या (हि. स.)। दीपावाली के दूसरे दिन शुक्रवार को रामनगरी के मठ मंदिरों में धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सभी के सभी मंदिरों में 56 व्यंजनों के भोग भगवान को लगाए गए। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला को भी 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया।

मान्यता है कि भगवान राम के 14 वर्ष वनवास काटकर अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासियों ने भगवान को छप्पन भोग समर्पित किया था। आज भी दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है।

कनक भवन, चक्रवर्ती राजा दशरथ राजमहल, शीश महल, मणिराम दास की छावनी, श्रीराम वल्लभा कुंज, सद्गुरु सदन गोलाघाट, सियाराम किला सहित सभी मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की धूम मची हुई है। सरकार के दीपोत्सव का आज समापन भी कर दिया जाएगा। राम की पैड़ी पर लेजर शो लाइट का आयोजन चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular