Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : मजदूरों से भरी प्राइवेट बस ट्रेलर से टकराई, दो...

अयोध्या : मजदूरों से भरी प्राइवेट बस ट्रेलर से टकराई, दो लाेगों की मौत, 11 घायल

अयोध्या (हि. स.) । रविवार की भोर में गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एनएच 27 हाईवे पर मजदूरों से भरी प्राइवेट बस ट्रेलर से टकराई, जिसमें बैठें दो लोगों की मौत, जबकि 11 लोग घायल हो गये। मौके पर अयोध्या पुलिस ने आठ घायल मजदूरों को तत्काल जिला अस्पताल तथा तीन मजदूरों को श्रीराम अस्प्ताल में इलाज के लिए भर्ती कराया ।

मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस अयोध्या जिले की सीमा के पास गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर हादसा ग्रस्त हो गई। यह बस 85 मजदूरों को लेकर दिल्ली से बिहार जा रही थी। बस ड्राइवर के पलक झपकने के बाद तेज गति में ओवरटेक करने में बस ट्रेलर से टकराई थी। घायलों की चीख-पुकार सुनकर अयोध्या पुलिस ने इन सभी मजदूरों को चिकित्सा के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया।गोण्डा जिले के नवाबगंज थाना प्रभारी राजेश सिंह ने अयोध्या जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular