Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

अयोध्या : भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

अयोध्या(हि. स.)। भाजपा महानगर किसान मोर्चा द्वारा मंगलवार को जीआईसी के मैदान से ट्रैक्टर रैली निकाली गयी। रैली जीआईसी से निकला सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला पुष्पराज चौराहा, रिकाबगंज, चौक, गुदड़ीबाजार, रीडगंज, देवकाली, फतेहगंज होते हुए पुनः जीआईसी पर समाप्त हुई। रैली में शामिल सभी ट्रैक्टरों पर भाजपा का ध्वज लगा हुआ था। भगवा भेष में किसान व ड्राइवर इस पर बैठे हुए थे। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व पार्टी के विचारों को गीतों के माध्यम से प्रसारित करते हुए रथ रैली के आगे चल रहा था।

जीआईसी में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने पार्टी ध्वज दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली की अगुवाई महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने किया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में किसानों व गरीबों का उत्थान है। इसी को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गई हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह है। यूपी के किसान सरकार के समर्थन में खड़े हैं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि विपक्ष गुमराह करने की राजनीति पर उतारु है, परन्तु जनता सच्चाई जानती है। वह गुमराह नहीं होने वाली। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि ट्रैक्टर रैली को किसानों ने अपना समर्थन दिया है। रैली में उमड़ी भीड़ इसका परिचायक है।

किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के विकास के लिए सरकार ने कई कदम उठाये है। किसानों की हर अपेक्षाओं पर सरकार खरी उतरी है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड काल में सरकार व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की आज भी सराहना होती है।

इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मोर्चा के प्रभारी अरविंद सिंह, वरुण चौधरी, दीपक पाण्डेय, किसान वर्मा, प्रवीण शंकर दूबे, प्रवेश यादव, सुबोध चतुर्वेदी, अमरजीत सिंह, भैरव सिंह दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, विपिन सिंह बब्लू मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular