Sunday, March 29, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वैदिक आचार्यों की तीन टीम कराएगी...

अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वैदिक आचार्यों की तीन टीम कराएगी पूजा

अयोध्या (हि. स.)।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। जैसे-जैसे यह पल समीप आ रहा है, आमजन में जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही है। रामजन्मभूमि में सात दिनों तक वृहद स्तर पर अनुष्ठान प्रक्रिया की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। 22 जनवरी को श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के करकमलों से श्रीराम अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर अयोध्या दौरा कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुचकर राम मंदिर निर्माण कार्य का अपडेट लिया।

काशी सहित कई प्रान्तों के 121 आचार्य अनुष्ठान संपन्न कराएंगे

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आचार्य की तीन टीमों का गठन किया गया है। जिसमें 121 आचार्य उपस्थित रहेंगे।

रामलला की अचल मूर्ति बनाकर तैयार है, चुनी गईं मूर्ति

प्राण- प्रतिष्ठा के समय 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की आंखों से जिस समय पट्टी हटाई जाएगी,उसे वक्त गर्भगृह में प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी रामलला को पहली बार दर्पण में उनकी दिव्य झलक दिखाएंगे।प्राण- प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह का पर्दा बंद रहता है, पट्टी हटाने के बाद मूर्ति को दर्पण दिखाने का विधान है,जिससे कि सबसे पहले खुद भगवान अपना चेहरा देख सकें,इस विधान का निर्वहन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे और रामलला की पहली आरती भी उतरेंगे। रामलला के विग्रह चुनाव को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बैठक कारसेवक पुरम में शुक्रवार को हुई।

बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी, युगपुरुष स्वामी परमानंद, जगद्गुरू शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास, अयोध्या राजा विमेंद्र मोहन मिश्र, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा, पदेन ट्रस्टी जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार के साथ निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र मौजूद रहे।

जन्मभूमि परिसर को सजाने का काम अंतिम चरण में

श्री राम जन्मभूमि में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम जन्मभूमि परिसर को सजाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे तक राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे और तीन घंटे तक परिसर में रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ पांच अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के लिए भाव मंडप बनाकर तैयार हो चुका है।

पवन पाण्डेय /बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular