Wednesday, March 25, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : नरसिंह मंदिर के पुजारी राम शंकर दास ने आत्महत्या की

अयोध्या : नरसिंह मंदिर के पुजारी राम शंकर दास ने आत्महत्या की

– सोशल मीडिया पर लाइव आकर पुजारी ने आत्महत्या करने की घटना

अयोध्या(हि.स.)। रामनगरी के रायगंज स्थित नरसिंह मंदिर के पुजारी राम शंकर दास ने सोमवार को संदिग्ध अवस्था में आत्महत्या कर ली। पुजारी ने आत्महत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर चलाया। वायरल वीडियो में उन्होंने अयोध्या कोतवाली के रायगंज पुलिस चौकी इंचार्ज और सुरक्षा में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में पुजारी ने रायगंज चौकी इंचार्ज पर दो लाख रुपये मांगने का संगीन आरोप लगाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने सोमवार को बताया कि नरसिंह मंदिर के पुजारी राम शंकर दास के रविवार शाम से गायब रहने की सूचना मिली थी। मौके पर तमाम आला अधिकारी पहुंचे थे। मंदिर परिसर में उनका कमरा अंदर से बंद था। देखा गया कि पुजारी का शव फंदे से लटक रहा था। कहीं कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

बीते जनवरी माह में इसी मंदिर के महंत रामशरण दास संदिग्ध अवस्था में लापता हैं। पुलिस अभी तक उनका पता नहीं लगा सकी है। मृतक पुजारी के खिलाफ कुछ दिन पहले एक मुकदमा दर्ज हुआ था।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular