Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या नगर निगम पर भाजपा का कब्जा बरकरार, गिरीश पति त्रिपाठी जीते

अयोध्या नगर निगम पर भाजपा का कब्जा बरकरार, गिरीश पति त्रिपाठी जीते

– महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 35625 वोटों के अन्तर से सपा उम्मीदवार डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू को हराया

अयोध्या(हि.स.)। अयोध्या नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर उम्मीदवार महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए भाजपा का कब्जा बरकरार रखा है।

महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू को 35625 वोटों के अंतर से हराया। भाजपा उम्मीदवार को कुल 77456 वोट और सपा उम्मीदवार डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू को 41831 वोट प्राप्त हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में मतगणना प्रक्रिया सम्बंधित जनपद के प्रेक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न करायी गयी। मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने अयोध्या के राजकीय इंटर कालेज में स्थापित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने और उनकी मेहनत की सराहना की।

मतगणना प्रारम्भ होने पर सभी उम्मीदवारों में उत्साह था, लेकिन जैसे ही मतगणना के राउंडवार परिणाम आने लगे तो वोटों की गिनती में पीछे चल रहे चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों में मायूसी दिखने लगीे। इसके इतर जीत की ओर बढ़ रहे उम्मीदवारों में उत्साह देखा जाने लगा।

नगर निगम क्षेत्र के जीते हुए पार्षद भाजपा के 16 पार्षद, आठ सपा, आठ निर्दल, बसपा और आप के एक-एक पार्षद ने जीत दर्ज की है।

पवन पाण्डेय

RELATED ARTICLES

Most Popular