अयोध्या । वर्षों से भव्य मंदिर प्रांगण में रामलला के दर्शन का सपना संजोये रखने वालों की प्रतीक्षा की घड़ी अब जल्द ही समाप्त होने वाली है। अयोध्या में राम मंदिर 2023 के अंत तक भक्तों के पूजा करने के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं भव्य मंदिर निर्माण की समस्त परियोजना का निर्माण 2025 के अंत तक पूरा हो जाएगा।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 2023 के अंत तक राम मंदिर के गर्भगृह को भक्तों के लिए राम लला की पूजा करने के लिए खोल दिया जाएगा। इस आशय की घोषणा इंजीनियरों और वास्तुकारों के साथ 15 सदस्यीय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो दिवसीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई है। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट प्रमुख नृपेंद्र मिश्रा ने की। याद हो कि मंदिर की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल पांच अगस्त को एक भव्य समारोह में रखी गई थी, लेकिन प्रस्तावित मंदिर स्थल के नीचे पानी मिलने के बाद जनवरी में काम रोकना पड़ा था। फिलहाल मंदिर की नींव पर इंजीनियर काम कर रहे हैं और इसके 15 सितंबर तक पूरा होने की संभावना है। दूसरे चरण का काम नवंबर में दिवाली के आसपास शुरू होने की संभावना है।
अयोध्या : दो साल बाद गर्भ गृह में हो सकेंगे राम लला के दर्शन, कर सकेंगे पूजन
RELATED ARTICLES
