Thursday, February 12, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : डकैती की योजना बनाते समय तीन बदमाश गिरफ्तार

अयोध्या : डकैती की योजना बनाते समय तीन बदमाश गिरफ्तार

अयोध्या (हि.स.)। डकैती की योजना बनाते समय अयोध्या कोतवाली पुलिस ने बुधवार को तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 
उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ बदमाश थीमपार्क के पास डकैती योजना बना रहे हैं। पुलिस ने पार्क को घेराबंदी कर बदमाशों को दौड़ाकर थीम पार्क मोड़ के बहद ग्राम तिहुरा मांझा के पास दबोच लिया। 
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शेखपुर निवासी हलीम उर्फ लाल बाबू,सोनू और रवि बताया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा मय दो कारतूस, एक लोहे की राड, एक डंडा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular