Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडल अयोध्या : ट्रस्ट के स्थाई कार्यालय व अतिथि भवन का गृह पूजन...

 अयोध्या : ट्रस्ट के स्थाई कार्यालय व अतिथि भवन का गृह पूजन आरंभ

अयोध्या(हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्थाई कार्यालय, अतिथि भवन का गृह पूजन कार्यक्रम सोमवार को प्रातः काल आरंभ हुआ। ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र यजमान के रूप में गृह पूजन कर रहे हैं। वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा गृह पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है।

यह कार्यालय अतिथि भवन राम जन्मभूमि के निकट रामकोट मोहल्ले में बना है। ट्रस्ट का स्थाई कार्यालय यहीं से संचालित होगा। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय के साथ अयोध्या के साधु-संत भी मौजूद हैं।

पवन पाण्डेय/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular