– श्रीराम मंदिर निर्माण पर की चर्चा, स्वास्थ्य का भी हाल जाना
अयोध्या(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्री राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से उनके आवास पर मुलाकात की। अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिरामदास छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात कर श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री कुछ देर तक यहां मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री संतों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने सर्किट हाउस रवाना हो गए।
पवन पाण्डेय
