Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या-छावनी लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल

अयोध्या-छावनी लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल

– दो घंटे खड़ी क्रासिंग पर खड़ी रही ट्रेन

लखनऊ (हि.स.)। अयोध्या-छावनी लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बाराबंकी जिले के दरियाबाद रेलवे स्टेशन के निकट क्रासिंग के सामने फेल हो गया। इससे रेलवे क्रासिंग पर खड़े वाहन स्वामियों और यात्रियों को दिक्कताें का सामना करना पड़ा।

बाराबंकी के दरियाबाद रेलवे स्टेशन के निकट अयोध्या-छावनी लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन फेल होने की सूचना कार्मिक मुख्यालय को मिलने पर सहायता भेजी गयी। बताया जा रहा है कि क्रास वायर टूटने से यात्री ट्रेन का इंजन फेल हो गया। वहां मौके पर पहुंची रेलवे टीम ने फेल इंजन को हटाया और दूसरे इंजन से एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया।

सुबह सात बजे के करीब फेल इंजन से रेलवे क्रासिंग काफी समय तक बंद रही। इस दौरान क्रासिंग से वाहनों का आवागमन बंद रहा और वाहन स्वामियों के साथ ही ट्रेन के खड़े रहने से उसमें सवार यात्री परेशान रहे।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular