Wednesday, February 11, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या : चौबीस घंटे के भीतर सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मी की हत्या...

अयोध्या : चौबीस घंटे के भीतर सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मी की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

अयोध्या (हि.स.)। कोतवाली थाना पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पैसों के लेनदेन को लेकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप दो हत्यारोपितों को जेल भेज दिया है। 

पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि आठ मई को पुष्पराज चौराहे के पास एक मकान में नगर निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से नाका ओवरब्रिज के पास से जनपद सुल्तानपुर निवासी नरेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ खब्बू और धमेन्द्र उर्फ लवकुश को गिरतार किया। 
पूछताछ में आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकारा कि कर्मचारी ने उन लोगों से नगर निगम में संविदा की नौकरी दिलाने के लिए पैसा लिया था। जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने उसे पैसे मांगे। न देने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 
एसपी ने बताया कि हत्या का खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular