लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए 05518 अयोध्या कैंट-बापूधाम मोतिहारी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। यह स्पेशल ट्रेन अब दो अतरिक्त फेरों के लिए अयोध्या कैंट स्टेशन से 12 और 19 जून को चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने गुरुवार को बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए अप-डाउन में चलने वाली 05517/05518 बापूधाम मोतिहारी-अयोध्या कैंट-बापूधाम मोतिहारी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन को दो अतरिक्त फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 05517 बापूधाम मोतिहारी-अयोध्या कैंट ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन दो अतिरिक्त फेरों के लिए बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से 11 और 18 जून को चलाई जाएगी। इसी तरह से 05518 अयोध्या कैंट-बापूधाम मोतिहारी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन अयोध्या कैंट स्टेशन से दो अतिरिक्त फेरों के लिए 12 और 19 जून को चलाई जाएगी। इससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत मिलेगी।
दीपक
