Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या के सन्तों ने राम की पैड़ी से टेढ़ी बाजार तक निकली...

अयोध्या के सन्तों ने राम की पैड़ी से टेढ़ी बाजार तक निकली तिरंगा यात्रा

अयोध्या(हि. स.)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राम नगरी के सड़कों पर अद्भुत नजारा दिख रहा है। धर्म नगरी राष्ट्र प्रेम से सराबोर है।अयोध्या के श्री राम बल्लभाकुंज के अधिकारी सन्त राज कुमार दास, नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ प्रमुख संतों, गुरुकुल के विद्यार्थियों, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र- छात्राओं ने यात्रा मार्ग में जय हिन्द, भारत माता की जय का जयघोष किया।

राम की पैड़ी से टेढ़ी बाजार तक लगभग तीन किलोमीटर तक शनिवार को आजादी के 75 वें महोत्सव महापर्व पर साधु संत और छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। गुरुकुल के नन्हें-मुन्हें वैदिक छात्रों ने तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का संदेश दिया।

आजादी के 75 महापर्व के महोत्सव को भव्य बनाने के लिए नगर की सड़कों पर विक्रमादित्य महोत्सव समिति, एडवर्ड तीर्थ विवेचनी सभा के अध्यक्ष श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी सन्त राज कुमार दास के आह्वान पर राम नगरी के संत महंतो में हनुमत निवास के महंत मिथिलेश नंदनी शरण, लक्ष्मण किला महंत मैथिली रमण शरण, महंत वैदेही बल्लभ शरण, डांडिया मंदिर महंत गिरीश दास, जगतगुरु राम दिनेशाचार्य, तुलसीदास छावनी महंत, रामाश्रम महंत जयराम दास मंगल भवन महंत राम भूषण दास कृपालु , कथावाचक रत्नेश, भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, महापौर मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र सहित अयोध्या के नागरिक गण भी उपस्थित रहे।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular