Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाअयोध्या की रामलीला में गुरु वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे इटियाथोक...

अयोध्या की रामलीला में गुरु वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे इटियाथोक के व्यवसायी नवल किशोर

बॉलीवुड कलाकारों के साथ अभिनय का मिला मौका

गोंडा। इटियाथोक कस्बे के सर्राफा व्यवसायी नवल किशोर सोनी को अयोध्या धाम में चल रहे रामलीला महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद व अन्य चर्चित कलाकारों के साथ गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाने का मौका मिला है। श्री सोनी ने अपने अभिनय से दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों व सहयोगी कलाकारों का मन मोह लिया।राम लीला में दशरथ की भूमिका निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद ने श्री सोनी के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहां की आप तो हमारे गुरु हैं हम आपके चेले है। गुरु की तारीफ तो हमें करनी ही पड़ेगी। अच्छा काम किया आपने बहुत अच्छा लगा आपके साथ काम करके मैं चाहता हूं कि आप निजी जिंदगी में भी मेरे गुरु बने रहे। नवल किशोर सोनी ने कहा की मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में श्री अयोध्या धाम के पावन भूमि पर आयोजित रामलीला में मनोज तिवारी, रवि किशन,रजा मुराद, मालिनी अवस्थी, बागेश्वरी सहित अन्य फिल्मी कलाकारों के साथ गुरु वशिष्ठ की पात्रता निभाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी से 22 जनवरी तक सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक अयोध्या की रामलीला का लाइव प्रसारण दूरदर्शन, कई सैटेलाइट व यूट्यूब चैनलों पर किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular