असरानी, विन्दु दारा सिंह समेत कई फिल्मी सितारे मंच पर रहे मौजूद
अयोध्या (हि.स.)। बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों द्वारा की जा रही राम नगरी में रामलीला का शनिवार को प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। लक्ष्मण किला के मैदान में हो रही रामलीला में फिल्मी दुनिया के कलाकारों से मंच सजा है। जिसमें बॉलीवुड के मशहूर कलाकार असरानी, विन्दु दारा सिंह, अवतार गिल समेत कई फिल्मी सितारे मंच पर मौजूद हैं। यह रामलीला शनिवार से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक समाप्त होगी। रामलीला में कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते आम दर्शकों को रामलीला देखने की अनुमति नहीं है। सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से ही रामलीला के दर्शन होंगे।
दूरदर्शन पर हो रहा है लाइव प्रसारण
राम नगरी का सरयू तट लक्ष्मण किला में भव्य रूप से शनिवार की शाम अयोध्या में राम लीला का मंचन शुरू हो गया। दूरदर्शन ने रामलीला का लाइव प्रसारण कर श्री राम को घर घर पहुंचा दिया। योगी सरकार के संरक्षण में सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से आयोजित रामलीला का शुभारंभ संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी और सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने किया। रामलीला के पहले दिन का प्रसारण दूरदर्शन ने लाइव कर रहा है।
पहले दिन की शुरुआत भगवान शिव और पार्वती के बीच संवाद से हुई। माता पार्वती महादेव से रामकथा सुनाने और राम की महिमा का गुणगान करने का अनुरोध करती हैं। महादेव भगवान विष्णु को नारद ऋषि द्वारा दिए गए शाप की कथा सुनाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र का गुणगान करते हैं। रामलीला शुरू होने से पूर्व रामलीला कमेटी और कलाकारों ने भगवान श्रीगणेश, लक्ष्मी और श्री राम की पूजा किया। रामलीला का प्रसारण दूरदर्शन के साथ ही यूट्यूब, सोशल मीडिया के चैनलों समेत इंटरनेट पर लाइव किया जा रहा है। रामलीला के फिल्मी रामलीला में किरदार निभाने वाले कई कलाकार पहली बार रामनगरी पहुंचे हैं। पहली बार में ही इन्हें अयोध्या धार्मिक आभा भा गई है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में उनके ही जीवन की गाथा को प्रस्तुत करने पहुंचे कलाकारों से बात हुई तो सभी अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत व प्रभावित नजर आ रहे हैं। अभिनय करने वाले कलाकारों को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा दूर से लगा हुआ है। राम, सीता, लक्ष्मण आदि का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं ने सरयू तट से मर्यादा व सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि अयोध्या आकर यह अहसास हुआ कि रामनगरी को यूं ही सौहार्द की नगरी नहीं कहा जाता है, बल्कि इस नगरी में धर्म का मर्म व सार छुपा हुआ है। जारी…
अयोध्या की रामलीला का पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया उद्घाटन
RELATED ARTICLES
